फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bus collided with pole

भिटिया में पोल से टकराई बस, भरौली में बोलेरो पलटी

Mon, 20 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
bus collided with pole
वाल्टरगंज क्षेत्र के भिटिया चौराहे पर लखनऊ से सत्संग से लौट रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोल से टक्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
वाल्टरगंज। लखनऊ में सत्संग के बाद श्रद्धालुओं को लेकर आ रही प्राइवेट बस भिटिया चौराहे के पास डुमरियागंज मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। बस में कुल 70 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन


 प्राइवेट बस जो कि सिद्धार्थ नगर से यात्रियों को लेकर लखनऊ सत्संग में सम्मिलित होने के लिए गई थी। सोमवार भोर लौटते समय वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहे पर मोड़ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बस पर सवार लोगों के मुताबिक, डुमरियागंज की तरफ मोड़ने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। जो आगे सड़क किनारे फल की दुकानों को चपेट में लेती हुई बिजली खंभे से जा टकराई। बस में सवार सभी 70 लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चालक और हेल्पर मौका देखकर निकल भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष सजंय शुक्ल ने बताया कि कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री दुर्घटना के बाद प्राइवेट साधनों से अपने-अपने घर सिद्धार्थ नगर चले गए।


 दूसरी घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिरौली गांव के सामने हुई। टिनिच की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो जैसे ही भरौली गांव के सामने पहुंची कि सड़क के किनारे गिरे पेड़ की डाल से टकराकर बेकाबू हो गई। जिसके बाद सड़क पर पलट गई। बोलेरो में कुुल सात लोग थे। सभी बाल बाल बचे। गांव के लोगों ने घटना की 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed