{"_id":"58f4feb14f1c1b0b5247046a","slug":"bike-rider-death-came-to-the-grip-of-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से आया साइकिल सवार, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट से आया साइकिल सवार, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे बड़ेवन ओवरब्रिज के पास सोमवार देर शाम ट्रक के चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। आसपास के लोग साइकिल चालक की मदद के लिए दौड़े तब तक ट्रक लेकर चालक भाग निकला। मृतक की शिनाख्त पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हवेली खास निवासी राम बुझारत पांडेय के रूप में की गई।
परिवार के संतोष पांडेय ने बताया कि साढ़े सात बजे शाम को वह किसी काम से साइकिल लेकर बड़ेवन की ओर निकले थे। चौराहे के पास पहुंचने पर पीछे से पहुंचे बेकाबू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि ट्रक की पहचान कर ली गई है। उसके अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अनिल कुमार को सौंपी गई है।