{"_id":"6154d9128ebc3e62906b3e4d","slug":"basti-mother-in-law-s-murder-by-beating-her-with-a-stick-daughter-in-law-refused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती : डंडे से पीटकर सास की हत्या, बहू का इनकार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती : डंडे से पीटकर सास की हत्या, बहू का इनकार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 30 Sep 2021 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाल्टरगंज (बस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, वाल्टरगंज (बस्ती)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:52 AM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में बहू ने बताया कि आम के पेड़ से टकराकर सिर में चोट लगी है जबकि पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों का कहना है कि बहु ने उसे लाठी डंडे से मारकर घायल किया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच-पड़ताल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव में सास-बहू के झगड़े में हुई मारपीट के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बहू को हिरासत में ले लिया है। घटना बुधवार देर रात सवा 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के वक्त परिवार के बाकी लोग कहीं गए हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव की 55 बर्षीय इंद्रवती पत्नी स्व हरिराम को उसकी बहू ने मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल इंद्रावती को जिला अस्पताल ले गई जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि घटना के सम्बंध में आरोपित 26 वर्षीय माधुरी पत्नी सिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह एवं थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मौके पर पहुंचे एवं दोनों के बीच हुए विवाद की वजह के बारे में अगल-बगल के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में बहू ने बताया कि आम के पेड़ से टकराकर सिर में चोट लगी है जबकि पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों का कहना है कि बहु ने उसे लाठी डंडे से मारकर घायल किया जिससे उसकी मौत हो गई।