फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   avoid work

अभियंताओं ने नहीं किया काम

Mon, 21 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
avoid work
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यअभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। गोरखपुर के अधिशासी अभियंता विद्युत अरुण कुमार श्रीवास्तव पर जान लेवा  हमला करने वाले विभाग के पांच अवर अभियंताओं के विरुद्ध विभागीय और  प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


यह कार्य बहिष्कार सुबह 10 से दो बजे तक रहा। कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद विभाग और प्रशासन ने 17 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न करने के विरोध में अभियंताओं ने गोरखपुर के मुख्य अभियंता डीके सिंह को जिम्मेदार माना। चेताया कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 21 मार्च को निर्णायक लड़ाई का एलान किया जाएगा। कार्य बहिष्कार 21 को भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन


धरने पर कहा गया कि पांच मार्च 2016 को गोरखपुर के एक्सईएन अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ विभाग के कुछ अवर अभियंताओं ने मारपीट और जानलेवा हमला किया। इसे लेकर पांच नामजद जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मगर आज तक न तो दोषी अवर अभियंताओं के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की गई और न  प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कार्रवाई न होने से उत्तर  प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ से जुड़े सभी अभियंताओं में  नाराजगी है। कहा कि अगर 21 मार्च तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश में  कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय परियोजना मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर विरोध स्वरूप सभाएं की जाएगी, और इसी दिन निर्णायक लड़ाई की घोषणा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार कौशल और संचालन अमित कुमार ने किया।


इस मौके पर एक्सईएन जीएन मिश्र, बीएल सिंह, अमर सिंह, एके सिंह, वीके मिश्र, एके चौधरी, एई दीपक सिंह, मोहित कुमार, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार  यादव, अजय मौर्य, परवेज अख्तर, अरविंद सिंह, प्रवीन कुमार तिवारी सहित अन्य  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed