फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrested in provoking suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति ओड़वारा से गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के राजेडीहा गांव में 25 दिसंबर की रात गांव
विज्ञापन
के पोखरे से महिला और उसकी दो पुत्रियोें के शव पाए जाने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके उसकी बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज है।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के राजेडीहा गांव में 25 दिसंबर की रात रामहरीश चौधरी की पत्नी रीता चौधरी, उनकी सात वर्षीय पुत्री गरिमा और चार माह की आस्था घर से गायब हो गई थीं। रात में खोजबीन के बाद ढाई बजे के करीब गांव के पास तालाब से रीता और बड़ी बेटी का शव बरामद हुआ।

दूसरे दिन सुबह चार माह की आस्था का भी शव उसी तालाब में मिला था। इस मामले में विवाहिता के पिता रामतीरथ चौधरी निवासी बरहपुर थाना हर्रैया की तहरीर पर पुलिस ने रीता को बच्चों के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रामहरीश पुत्र संतराम और उसकी बहन रीता के अलावा परिवार के अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

मामला गंभीर होने के कारण पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति रामहरीश को पुलिस ने ओड़वारा बाजार के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed