फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   after 14 days lodged fir in murder

14 दिन बाद ब्रह्मानंद हत्याकांड का मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
गौर। तीन दिसंबर को गौर रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन ट्रैक के किनारे झाड़ी
विज्ञापन
में शव मिले शव के मामले में आखिरकार 14 दिन बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान क्षेत्र के इटबहरा निवासी ब्रह्मानंद उर्फ विक्कू सिंह (20) पुत्र प्रदीप सिंह के रूप मेें की गई थी।

परिवार वाले पहले दिन से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ था। मुकदमा दर्ज करने की बात पर जीआरपी और गौर पुलिस एक-दूसरे का कार्य क्षेत्र बता रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी एसओ ने बताया कि ब्रह्मानंद उर्फ विक्कू सिंह की पीट कर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चोट के 16 निशान मिले थे। हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था। शव मिलने के बाद से ही परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।

इस मामले में मृतक के पिता प्रदीप सिंह ने 4 दिसंबर को गौर पुलिस और जीआरपी को लिखित तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। लेकिन सिविल पुलिस और जीआरपी दोनों यह कह कर मामला टाल दे रहे थे कि घटना स्थल उनके क्षेत्र का नहीं है।

आखिरकार जीआरपी पुलिस को 14 दिन बाद मुकदमा दर्ज ही करना पड़ा अब परिवार वालों को उम्मीद जगी है कि बहुत जल्द ब्रह्मानंद के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इस संबंध में जीआरपी एसओ रणंजय पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में जो भी देरी हुई है, वह घटना स्थल को लेकर हुई है। निल क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की विवेचना गौर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed