फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of rape arrested

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 27 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर 12वीं की छात्रा से
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात हर्रैया के संसारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसओ ने मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़िता के बयान लिए।

रविवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दुष्कर्म किया था। चीख सुनकर वहां पहुंची महिला को छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। पहचानने के बाद महिला ने किशोरी के घरवालों को इसकी जानकारी दी। घरवाले उसे बेहोशी की हालत में लेकर थाने पहुंचे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार चौधरी के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। बाद में महिला पुलिस के संरक्षण में पीड़िता को महिला अस्पताल भेजा गया।

 रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ हर्रैया ने बताया कि आरोपी पकड़ा जा चुका है। उन्होंने सोमवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर पीड़िता के बयान लिए। वहीं  पीड़िता की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed