फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   abducted girl recovered

अगवा किशोरी मिली, युवक को गिरफ्तार किया

Fri, 24 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
abducted girl recovered
अपहरण मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। किशोरी को साथ लेकर बाहर भागने की फिराक में लगे आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को तीन जून को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही दुबौली मिश्र गांव के युवक विकास  ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कप्तानगंज थाने में 17 जून को  किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। बृहस्पतिवार को मामले की विवेचना कर रहे एसआई अशोक कुमार वर्मा को सूचना मिली कि किशोरी और युवक हाइवे पर दुधौरा गांव के पास भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहे है। 
विज्ञापन


मौके पर एसआई मय सिपाहियों के साथ पहुंचकर दोनो को पकड़ लिया। एसओ बृजेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी का महिला सिपाही के संरक्षण में मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। जबकि युवक को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed