{"_id":"5aa2cc024f1c1ba4758b4964","slug":"a-youth-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव
basti
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते घरवाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊंघाट।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के बन्नी गांव में 28 वर्षीय जय बहादुर सिंह का शव छत के कुंडे में फंसाये फंदे से लटकते पाया गया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बुआ के घर मांगलिक समारोह से लौटकर पहुंची मां ने दरवाजा खोला तो बेटे का हाल देखकर चीख पड़ीं। सूचना पर एसओ पुरानी बस्ती सर्वेश राय ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
संतकबीरनगर जिले के बढ़या ठाटर गांव में जय बहादुर सिंह की बुआ के घर शादी थी। परिवार के सभी लोग गए थे। कार्यक्रम के बाद जय बहादुर की पत्नी बबली अपने बेटे के साथ मायके रुधौली थाने के टिकरी चली गईं। शुक्रवार को मां घर पहुंची तो बेटे की लाश देख अवाक रह गईं। घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब की बोतल मिली है। एसओ सर्वेश राय का कहना है कि दो भाइयों में बड़े जय बहादुर का छोटा भाई अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में कैद की सजा काट रहा है।