फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth of himachal found in basti

हिमाचल प्रदेश से गायब युवक बस्ती में मिला

Tue, 05 Dec 2017 11:31 PM IST
basti
basti Updated Tue, 05 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
a youth of himachal found in basti
अच्‍छाा काम - फोटो : amar ujala
सोनहा/बस्ती। 
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के लदोह से रहस्यमय ढंग से गायब युवक छह माह बाद बस्ती जिले में मिला है। सोनहा पुलिस ने युवक सुरेंद्र (22) की पहचान होने के बाद सूचना घरवालों को दी। सीओ चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व सोनहा कस्बे के लोगों ने चोर समझकर इस युवक को पकड़ा था। थाने पर लाने के बाद पूछताछ में पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। तीन दिनों तक थाने पर ही रखकर काउंसलिंग की गई तो उसने अपने घर का पता पालपुर थाना बताया। पुलिस ने इंटरनेट पर उक्त स्थान को सर्च किया तो यह स्थान हिमाचल प्रदेश में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वहां के थाना प्रभारी कर्म सिंह से बात की। कर्म सिंह ने बताया कि यह स्थान अब थाना पचरुखी थाने में है। सोनहा पुलिस ने थानेदार को फोटो भेजकर तस्दीक कराई। इसके बाद थानेदार कर्म सिंह के प्रयास से पचरुखी पुलिस ने यह बताया कि यह युवक सुरेंद्र है। इसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस के साथ सुरेंद्र के पिता मस्तराम यहां पहुंचे। पुलिस ने सुरेंद्र को उन्हें सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed