फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth found hanged

पेड से लटकती मिली युवक की लाश

Thu, 03 May 2018 11:23 PM IST
basti
basti Updated Thu, 03 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
a youth found hanged
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुबौलिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऐंडगवा पदमापुर स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज के निकट बाग में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे युवक का शव पेड़ से लटका मिला। अज्ञात का शव देखकर सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव करीब एक सप्ताह पहले का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

बृहस्पतिवार शाम ऐंडगवा गांव के राम सहाय बाग में आम बीनने के लिए गए थे। तभी चिलबिल के पेड़ से लटके शव को देखा। राम सहाय ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। बाग में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद वर्मा व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। एएसपी पंकज भी पहुंचे। झाड़ में चिलबिल के पेड़ से गमछे से शव लटका बरामद हुआ है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में लगी है। ग्रामीणों की मानें तो शव क्षेत्र के एर्क इंट भट्ठे के मजदूर का है लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना कि शव करीब 45 वर्षीय युवक का है। कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed