{"_id":"5aa2cb694f1c1ba8768b4913","slug":"a-youth-died-in-accident-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
basti
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते घरवाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली।
नसीबगंज चौराहे के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक दसिया स्थित महाविद्यालय पर बहनों को परीक्षा देने के लिए छोड़ने गया था। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
रुधौली थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासी अली हुसैन (25) पुत्र गुलाम शुक्रवार सुबह अपनी बहनों आशिया और गुड़िया को बाइक से लेकर क्षेत्र के दसिया स्थित महाविद्यालय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने गया था। बहनों को छोड़ कर वह घर लौट रहा था कि नसीबगंज चौराहे के पास अचानक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सीधे ट्रक की चपेट में आ गई। गंभीर घायल हुए अली हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपने चार भाइयों में वह तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।