फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a woman suicided

छत के कुंडे से विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 13 Dec 2018 12:06 AM IST
basti
basti Updated Thu, 13 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
a woman suicided
पूनम फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के मनौढ़ी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पति ने बीमारी के चलते अवसादग्रस्त होने को कारण बताया है।
विज्ञापन

मनौढ़ी गांव की पूनम सैनी (21) पत्नी जगराम मंगलवार दोपहर बाद घर में अकेली थी। सास की मौत हो चुकी है जबकि पति अपने पिता के साथ मुंबई में रहकर कमाता है। शाम को किसी बच्चे ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। बाद में देवरानी ने दरवाजा खटखटाया फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर लोगों को आशंका हुई। आसपास के लोग दरवाजे के पटरे को तोड़कर अंदर झांके तब सन्न रह गए। छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से पूनम की लाश लटकी थी। इसी बीच किसी ने सूचना सोनहा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह पति जगराम घर पहुंचा तो थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

10 माह पहले ही हुई थी पूनम की शादी 
मनौढ़ी निवासी जगराम सैनी और पूनम की शादी सात फरवरी 2018 को हुई थी। पूनम का मायका बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के बिनोहनी ग्राम पंचायत के सतघरवा मजरे में है। दोनों को कोई संतान भी नहीं थी। पूनम पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता नहीं हैं। जबकि जगराम छह भाइयों में चौथे नंबर का है। जगराम अपने पिता राम सुमेर के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। देवरानियों के साथ पूनम मनौढ़ी में अकेले घर में रहती थी। पूनम की सास की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई भी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना के समय भी घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। पूनम की मौत की जानकारी होने पर आनन-फानन हवाई जहाज से जगराम मनौढ़ी पहुंचा। पति जगराम के मुताबिक पूनम आंतरिक बीमारी से परेशान थी। उसका इलाज चल रहा था। इससे वह अक्सर परेशान रहा करती थी। इसी अवसाद में उसने यह घातक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed