{"_id":"592f03c74f1c1ba915bdd6b2","slug":"a-woman-died-in-miserable-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
basti
Updated Wed, 31 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर।
सोनहा थाने के नरखोरिया गांव में मंगलवार को 25 वर्षीय विवाहिता रीता शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे कि उसी समय विवाहिता बेटी के घर पहुंचे पिता राम सुभग ने बेटी की मौत के कारणों पर सवाल उठा दिया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रीता के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाया
परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को रीता के पेट में दर्द शुरू हुआ और उल्टी-दस्त होने लगा। हालत गंभीर होने पर उसे पति बब्लू सीएचसी बेवां ले गया। उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में रीता की मौत हो गई। इसकी सूचना तत्काल रीता के पति ने संतकबीरनगर के बखिरा थाना ग्राम अनथरी निवासी रीता के पिता राम सुभग को दी। रात को ही मायके के लोग नरखोरिया पहुंच गए। रीता के पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद मौके पर एसडीएम एससी शर्मा, नायब तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, सीओ रुधौली कृष्ण मुरारी और चौकी इंचार्ज संतोष कुमार मिश्र पहुंच गए। चौकी प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।