फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a woman died in accident 1

बाइक से गिरकर महिला की मौत

Wed, 08 Nov 2017 12:31 AM IST
basti
basti Updated Wed, 08 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
a woman died in accident 1
हादसा - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर बैरागल पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गहरी चोट लगने से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। साइकिल सवार और बाइक चालक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के नयकापार गांव की वंदना सिंह (28) पत्नी अनुभव सिंह शनिवार सुबह आठ बजे देवर दुर्गा सिंह के साथ अपने भाई को देखने फैजाबाद जा रही थीं। चालक दुर्गा सिंह बाइक में बैरागल पेट्रोल पंप से तेल भरा कर रामजानकी मार्ग पर पहुंचे कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिए। इससे वंदना सिंह सड़क किनारे रखे बोल्डर पर जा गिरीं। इससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। हेलमेट लगाने के चलते देवर दुर्गा सिंह को मामूली चोट आई। साइकिल सवार श्रीपत निवासी दलपतपुर भी घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस और पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन परिवार के लोग निजी साधन से वंदना सिंह को जिला अस्पताल बस्ती ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वंदना की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी जो चिलमा बाजार के एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करती थीं। पति अनुभव सिंह विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। हादसे में घायल साइकिल सवार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलमा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed