{"_id":"5c212056bdec2256ea1955de","slug":"a-man-died-in-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने व्यवसायी कुचला, अस्पताल ले जाते मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने व्यवसायी कुचला, अस्पताल ले जाते मौत
Mon, 24 Dec 2018 11:37 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : amar ujala
दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे छावनी की तरफ से आई मैजिक चिलमा कस्बे में घर के सामने झाडू लगा रहे किराना दुकानदार को कुचलते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। आनन-फानन घायल 58 वर्षीय फूलचंद मद्धेशिया को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
किराना दुकानदार फूलचंद मद्धेशिया रोज की तरह सोमवार को भी घर के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। पश्चिम तरफ से अचानक तेज रफ्तार मैजिक ठोकर मारते हुए दो तीन दुकानों के आगे का टीनशेड को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद चालक दीपक कुमार गाड़ी से कूद गया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया और दीपक को हिरासत में लेकर थाने में ले आई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाकर रामजानकी मार्ग जामकर दिया। रोड पर बांस-बल्ली रख कर पुलिस के खिलाफ देरी से पहुंचने को लेकर नारेबाजी करने लगे। कस्बे में ब्रेकर लगवाने की मांग करते हुए आवागमन बंद कर दिया। पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।