फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a man died due to current

करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत

Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
basti
basti Updated Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
साऊंघाट। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के आमचानी गांव में कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से सफाई कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस आयरन से कपड़े प्रेस कर रहे थे, उसमें करंट उतर आया था। 
विज्ञापन

आमचानी निवासी शिवकुमार बनकटी ब्लॉक के हंसियादेवरी गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात थे। सुबह काम पर जाने के लिए रात में वह कपड़े प्रेस कर रहे थे। आयरन में करंट उतरा हुआ था, मगर वह नहीं जान पाए। इसी बीच करंट लग गया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद छोटे भाई चंदन आ गए। उन्होंने मेन बोर्ड से बिजली का कनेक्शन काट दिया और आनन-फानन नजदीकी चिकित्सालय कैली में लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। शिव कुमार के बेटे अभय (10) और बेटी अस्मिता (06) बेहाल हैं। शिवकुमार के पिता छोटेलाल यादव अर्द्धविक्षिप्त हो गए हैं। मां बहुत पहले ही ही मर चुकी है। पत्नी शिवा देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में सोमवार को संपन्न हुआ। 
विज्ञापन


सफाई कर्मी की मौत पर शोकसभा 
बनकटी। ब्लॉक के हंसियादेवरी में तैनात सफाई कर्मी शिव कुमार यादव (38) के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक मुख्यालय पर शोक सभा की गई। मोहम्मद कलीम, विपिन कुमार, सुरेंद्र यादव, संतोष, मुनीराम, रामभवन, सन्तराम, अमित पाल, विजय पाल, सिब्बू पाण्डेय, अशोक तिवारी, सुबास चन्द श्रीवास्तव, एडीओ  पंचायत आरपी पाण्डेय, हरिहर प्रसाद यादव सहित ब्लॉक कर्मचारी, बीडीसी, प्रधान, सफाईकर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed