{"_id":"5c3f730bbdec22738813a30f","slug":"a-car-burnt-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जलने लगी कार, गांधीनगर में अफरातफरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू-धूकर जलने लगी कार, गांधीनगर में अफरातफरी
Wed, 16 Jan 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
जलती हुई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गनीमत रही, वरना शहर के सबसे गहमागहमी वाले गांधीनगर का पक्के बाजार का काफी हिस्सा आग की चपेट में आ सकता था। डिवाइडर के बीच खड़ी एक कार से एकाएक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं तो अफरातफरी मच गई।
रोडवेज की तरफ से आने वाले रास्ते के जाम में फंसकर दमकल की गाड़ी भी जब नहीं पहुंची तो मौजूद लोग बड़ी अनहोनी की आशंका से सहम उठे। तभी पास के रहने वाले श्रवण कुमार जान की परवाह किए बिना अकेले आग बुझाने में जुट गए। उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।
बुधवार दोपहर नगर थाने के बढ़नी मिश्र निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता सतीश मिश्र अपने परिवार के साथ गांधीनगर में खरीदारी करने आए। अपनी होंडा युवान कार नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्र के घर के पास खड़ी करके लोग इंडिया मार्ट में चले गए। करीब ढाई बजे बाहर शोरगुल सुनकर निकले तो कार धू-धूकर जलते देख घबरा गए। दोनों तरफ से आ रहे लोग रुक गए। जाम लग गया। पुलिस और दमकल केंद्र को फोन से सूचना दी गई। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश तो की,लेकिन नाकाम रहे। इधर जब पता चल गया कि जाम की वजह से दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी तो पास के मार्ट के फायर सिस्टम का पाइप लेकर स्थानीय निवासी श्रवण आग बुझाने में जुट गए। आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। सतीश के अनुसार आग शार्ट-सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से यह साफ नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
-----------
शादी की खरीदारी करने आए थे
सतीश मिश्र के घर में दो दिन बाद शादी है। उसके लिए खरीदारी करने परिवार के साथ वह बुधवार को दोपहर गांधीनगर के शालीमार मार्केट आए थे। इंडिया मार्ट में खरीदारी करने के दौरान करीब ढाई बजे बाहर निकलने पर कार से धुंआ निकलता दिखा। करीब पहुंचने तक कार में आग लग चुकी थी।