{"_id":"5c5f1de7bdec22093e7c05f3","slug":"91549737447-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौर रेलवे स्टेशन के पीछे मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौर रेलवे स्टेशन के पीछे मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर रेलवे स्टेशन के पीछे मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। रेलवे स्टेशन के पीछे पानी टंकी के पास गड्ढे में शनिवार को 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी और गौर पुलिस को मेमो के जरिए सूचना दी।
स्टेशन मास्टर एएन त्रिपाठी ने पुलिस को दिए मेमो में बताया कि स्टेशन के पीछे गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पहुंचे गौर पुलिस ने शव को पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई। प्रभारी निरीक्षक गौर राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि अधेड़ की लाश देखने से मुस्लिम प्रतीत हो रहा है। सफेद व नीले रंग की फुल शर्ट, लाल रंग का फुल स्वेटर, काला पैंट शरीर पर है। कहीं भी किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।