फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नेपाल जा रही मिनी बस ट्रेलर से टकराई, तीन घायल

नेपाल जा रही मिनी बस ट्रेलर से टकराई, तीन घायल

Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नेपाल जा रही मिनी बस ट्रेलर से टकराई, तीन घायल
फोटो
विज्ञापन


नेपाल जा रही मिनी बस ट्रेलर से टकराई, तीन घायल
फोरलेन पर महूघाट गांव के सामने भोर में हुइदुर्घटना
दिल्ली से पोखरा अपने घर के लिए निकले थे सात लोग
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। दिल्ली से नेपाल के पोखरा को जा रही विंगर मिनी बस हाइवे पर महूघाट गांव के सामने भोर में आगे चल रहे ट्रेलर में जा भिड़ी। दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस टीम की मदद से बस में सवार सात लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसा शनिवार भोर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। पोखरा के रहने वाले लाल बहादुर गुरूंग का पुत्र इंद्र बहादुर गुरूंग परिवार व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को दिल्ली से घर जाने के लिए निकला था। भोर में करीब साढ़े तीन बजे हाइवे पर महूघाट गांव के सामने आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही मिनी बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर में जा टकराया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एनएचएआई के एंबुलेंस टीम के सदस्यों ने मिनी बस में सवार सभी को बाहर निकाल कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गई। जहां गंभीर रूप घायल इंद्र बहादुर (40) व अमन (13) की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल महिला व एक बालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर गई मगर तब तक सभी वहां से जा चुके थे। मिनी बस को एक होटल पर किनारे खड़ा कर दिया गया है। चालक के बारे में कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed