{"_id":"5b9d4f54867a557eb715c41b","slug":"91537036116-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमार्ग के लिए चेयरमैन और सभासद में नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकमार्ग के लिए चेयरमैन और सभासद में नोकझोंक
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
चकमार्ग के लिए चेयरमैन और सभासद में नोकझोंक
तहसीलदार ने मौके पर कराया मामले का निस्तारण
विचाराधीन चकमार्ग पर मिट्टी गिराने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। कूड़ा निस्तारण मामला हल भी नहीं हुआ कि चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने से सभासद और चेयरमैन में विवाद शुरू हो गया। नोकझोंक की सूचना पर तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों को शांत कराया।
शिवगुलाम सिंह नगर वार्ड तक जाने वाले चकमार्ग पर नगर पंचायत की ओर से मिट्टी पटान का कार्य किया जा रहा। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वार्ड सदस्य विवेक सिंह के विरोध पर मिट्टी कार्य रोक दिया गया। शनिवार सुबह एसडीएम अमनदीप डुली ने तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा और हलका लेखपाल अंजनीनंदन शरण को मौके भेजकर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इसी बीच ईओ कृष्ण प्रताप सरल से मिलने पहुंचे सभासद विवेक सिंह और चेयरमैन धीरसेन के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ते देखकर पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव, एसआई नारायण लाल श्रीवास्तव, रेवतीरमण यादव आदि ने शांत कराया। मामले के निस्तारण के लिए तहसीलदार और हलका लेखपाल मौके पर जाकर अभिलेखों में दर्ज विवरण के आधार पर रिपोर्ट दी कि 254 नंबर सरकारी चकमार्ग पर नगर पंचायत सवा तीन मीटर की चौड़ाई में कोई भी कार्य करा सकता है। यही चकमार्ग आगे जाकर 1440 नंबर चकनाली से मिल जाता है, जिस पर दो पक्षों के बीच विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में चकनाली पर किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। इसके बाद मामला शांत हुआ।