{"_id":"5b7da93c42c79246773ea70b","slug":"91534961980-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बेकाबू हुई कार, पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर बेकाबू हुई कार, पलटी
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाभिषेक के लिए जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत
हाईवे पर कटरी गांव के पास किसी वाहन ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरी गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्ध की मौत हो गई। तिलकपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद ओझा बुधवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से तिलकपुर स्थित जागेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। अभी वह कटरी गांव से आगे बढे़ ही थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। घटना की सूचना पर पुत्र भूपेंद्र ओझा, पत्नी उदय राजी, बहू राजकुमारी, पौत्र प्रेम प्रकाश, प्रेम सागर, व ओम प्रकाश पौत्री प्रेमलता व प्रतिभा का रो-रोकर बुरा हाल है।
एंबुलेंस की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत
फोरलेन पर परसा हज्जाम के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित परसा हज्जाम चौराहे पर एंबुलेंस की चपेट में साइकिल सवार आ गया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसा बुधवार की दोपहर हुआ। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के टेमा रहमत निवासी राम उग्रह विश्वकर्मा (50) साइकिल से किसी काम से बगल के परसा हज्जाम चौराहे पर आ रहे थे। जैसे ही वह पहुंचे कि गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एंबुलेंस साइड मारती हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल होकर गिरे राम उग्रह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे खजौला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजवाया।
फोटो
हाईवे पर बेकाबू हुई कार, पलटी
मृत भाइयों के दुखित परिवार से मिलने गोरखपुर गए थे
बुधवार सुबह कार से वापस लखनऊ जा रहे थे सभी लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। फोरलेन पर बुधवार की भोर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। गड्ढे में पानी होने से सभी सवार सुरक्षित रहे। विक्रमजोत सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसा भदोईं गांव के पास हुआ।
हर्रैया कस्बे में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए गोरखपुर के सगे भाइयों में इंजीनियर के सहकर्मी मंगलवार को लखनऊ से दुखित परिजनों से मिलने गोरखपुर पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर लखनऊ लौटने के दौरान बुधवार की भोर करीब तीन बजे उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। कार में अंकित सिंह निवासी हेवा छपरौली जिला बागपत, प्रशान्त त्रिपाठी बनारसी कालोनी नई दिल्ली, प्रियंका पुत्री सुरेंद्र निवासी दिनकर पथ देहरादून सवार थे। सभी लोग हर्रैया हादसे में मारे गए इंजीनियर साकिब के सहकर्मी थे। भदोई गांव के पास कार पलटने की जानकारी राहगीरों ने डॉयल 100 पुलिस और विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सरोज को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर सभी को बाहर सही-सलामत निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं होने के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। एनएचआई कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया।
बाइक की चपेट से दो साइकिल सवार घायल
कलवारी के धनौआ चौराहे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के धनौआ चौराहे के पास तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से दो साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार को दिन में करीब 11 बजे हुआ। कलवारी की तरफ पत्नी के साथ बाइक से नगर थाना क्षेत्र के बगियापार निवासी मोहम्मद अजमल आ रहे थे। अभी धनौआ चौराहे के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे साइकिल के साथ खड़े धनौआ के सुरेन्द्र कुमार चौधरी को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में सुरेंद्र का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद बाइक सवार भागने लगा किन्तु कुछ ही दूरी पर कलवारी थाना क्षेत्र के सहारनपुर निवासी 13 वर्षीय आंचल को भी चपेट में ले लिया। आंचल भी बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मौके पर पहुंची डॉयल 100 ने बाइक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग हादसों में चार घायल
टांडा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
हाईवे पर कार में लगी ट्रक की ठोकर, एक चोटहिल
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी/नगर बाजार। कलवारी-टांडा मार्ग और फोरलेन के फुटहिया पर हुई दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हैं। कार दुर्घटना में चालक को मामूली चोट लगी है।
प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी लाले बुधवार को अपनी बाइक से टांडा जा रहे थे। अभी वे सरयू नदी के पुल के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से छावनी निवासी राजकुमार पत्नी के साथ आ रहे थे। दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना में लाले, राजकुमार और उनकी पत्नी घायल हो गईं। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं पहने थे। हादसे के बाद पहुंचे राहगीरों की मदद से डायल 100 पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजवाया। नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक हाईवे स्थित फुटिया चौराहे पर फैजाबाद से बस्ती की ओर आ रही कार में पीछे से ट्रक की ठोकर लग गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवारों को हल्की-फुल्की ही चोट लगी। पीड़ित सोनहा थाना क्षेत्र के सिसवा बरुवार निवासी अवधेश कुमार ने नगर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
फोटो
ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार, दो घायल
सल्टौआ-मानिकचंद मार्ग पर भरवलिया के पास दुर्घटना
गोंडा जिले के खोड़ारे थाने के बकसरिया गांव के हैं घायल
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सल्टौआ-मानिकचंद मार्ग स्थित भरवलिया गांव के सामने ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गए। सल्टौआ पीएचसी के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल गोंडा जिले के खोड़ारे थाने के बकसरिया गांव के हैं।
बुधवार को रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से उक्त गांव के रामकेवल (35) तथा राम मूरत (25) निकले थे। आसपास के लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक भरवलिया गांव से समान गिरकर लौट रहा था। अचानक तेज रफ्तार पहुंचे बाइक चालक की टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जो जोगिया गांव के सुखराम के घर जा रहे थे। हादसे के बाद मदद में दौड़े लोगों ने डायल 100 पुलिस और एंबुलेंस सेवा को फोन कर मौके पर बुलाया। दोनों को सल्टौआ पीएचसी पर ले जाएगा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाने से सिर में अधिक चोट लगी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है । ट्रैक्टर और बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।