फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खोरिया गांव के बाग में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

खोरिया गांव के बाग में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Wed, 10 Apr 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
खोरिया गांव के बाग में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
फोटो
विज्ञापन

खोरिया गांव के बाग में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के खोरिया गांव की बड़ी नहर के पश्चिम बाग में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाग में शव मिलने की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई। चेहरे को कीड़ों के खा जाने से शिनाख्त नहीं हो सकी।
शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र व चौकी प्रभारी असनहरा योगेश सिंह ने पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि बाग में शव पड़ा पाया गया। जिसके चेहरे को कई जगह से कीड़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। उसके शरीर पर सफेद शर्ट चौकोर लाइन वाली बनियान, काले रंग का लोअर है, जिस पर पोलो लिखा हुआ। पास में एक टोपी भी मिली है। उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास लगती है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक की अटैक से मौत
दुबौलिया। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देईडीहा खुर्द के प्रधानाध्यापक रहे राम सहाय शर्मा की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अभी 31 मार्च को ही बेसिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार शाम तबीयत खराब होने से परिवार के लोग लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने ले गए। रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मझौवा गांव के निवासी राम सहाय के दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। मौत की सूचना पर शिक्षक चन्द्रभूषण रावत, विक्रम सिंह, अब्दुल माबूद, सुबाष राव, रमेश वर्मा, रजनीश चौधरी, रुकमेश, राम भरत चौधरी, शिव कुमार चौधरी आदि उनके पैतृक निवास पहुंचे। जहां मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed