फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आने से ससुर दामाद घायल

ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आने से ससुर दामाद घायल

Thu, 10 Jan 2019 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आने से ससुर दामाद घायल
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से ससुर-दामाद घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के भावपुर के निकट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर व दामाद घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। दामाद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हर्रैया थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव के राम बुझारत (50) अपने दामाद लवकुश (27) निवासी ग्राम बल्लीपुर थाना मनकापुर गोंडा बुधवार का ओपेक कैली अस्पताल से दवा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। परिवार के अन्य लोग टेंपो से आ रहे थे। दोपहर में करीब दो बजे जैसे ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावपुर पुलिया के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रही मिट्टी गिराकर लौट रही ट्राली ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ट्राली ट्रैक्टर बगल के गांव करनपुर की बताई जा रही है। मौका पाकर ट्रैक्टर ट्राली का चालक भाग गया। परिवार के लोग घायलों को लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे। लवकुश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसका पैर कई जगह फैक्चर हो गया है। महराजगंज के चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed