{"_id":"5b71d13d42c7922e9b3a5a40","slug":"81534185789-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की शिनाख्त, बेटे ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव की शिनाख्त, बेटे ने हत्या की आशंका जताई
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव की शिनाख्त, बेटे ने हत्या की आशंका जताई
दो दिन पहले रेग्यूलेटर में फंसी मिली थी लाश
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के अयोध्या पंप नहर के कलन्द्रहा में स्थित रेग्यूलेटर में शनिवार को फंसी मिली लाश की शिनाख्त हो गई। मृतक के बड़े बेटे ने शिनाख्त के बाद पिता की हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के गोडसरा गांव के सुनील ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पिता सोनापति (45) के रूप में पहचान की। सुनील के मुताबिक पिछले सप्ताह जोगापुर निवासी किसी पशु व्यापारी के साथ घर से निकले थे। तभी से घर नहीं लौटे। परिवार के लोग मित्रों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश करते रहे। लाश चार दिन बाद नहर के रेग्यूलेटर में फंसी होने पर पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लाश के सड़ जाने से कपडे़ और फोटो के अनुमान पर सुनील ने पहचान की। सुनील ने आशंका जताई कि उसके पिता की स्वाभाविक मौत नहीं है। जबकि छावनी पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सोनापती की मौत पानी में डूबने से हुई है। परिजन मौत के कारण को लेकर तहरीर देते हैं तो जांच भी होगी।