फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   800 packet duplicate fertilizer recovered

रुधौली में 800 बोरी नकली खाद बरामद 

Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
800 packet duplicate fertilizer recovered
जिला कृषि अधिकारी की टीम ने मौके पर बोरा सिलने की मशीन भी बरामद की। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शुक्रवार को थाना रुधौली क्षेत्र की बंजर जमीन से लगभग 800 बोरी नकली खाद बरामद की गई। मौके पर बोरे की सिलाई करने वाली मशीन भी मिली है। खाद की बोरियों पर देवरिया और बाराबंकी की दो फर्मों का नाम लिखा है। दोनों फर्मों के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रुधौली थाने में तहरीर दी गई है। करीब एक महीना पहले नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार में एक आवास से भारी मात्रा में नकली कीटनाशक का जखीरा पकड़ा गया था। 
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी टीम पुनीत पांडेय, सुभाष यादव व कृषि रक्षा पर्यवेक्षक रामनगर संजय के साथ रुधौली क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। रुधौली के अठदमा चीनी मिल रोड के कड़सरा मोड़ पर बंजर भूमि पर बड़ी मात्रा में खाद की बोरियां दिखाई दी। कुछ श्रमिक और लाठियां लिए 25 लोग पहरेदारी कर रहे थे। वह बंजर जमीन पर गए, उन्हें देखते ही श्रमिक और लठैत थोड़ी दूरी पर बह रही नदी में कूद कर भाग गए।
विज्ञापन


मौके पर जैविक उर्वरक शक्ति एग्रो इंडस्ट्रीज दोहनी देवरिया उत्तर प्रदेश की लगभग 350 बोरियां में भरी खाद मिली। इसी तरह किरन केमिकल्स बाराबंकी उत्तर प्रदेश के नाम की लगभग 450 बोरियों में भरी खाद बरामद की गई। साथ ही बोरियां सिलने वाली मशीन भी बरामद की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि बरामद खाद के परीक्षण के लिए नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्वरक को ग्राम धंसा पोस्ट अठदमा निवासी राणा प्रताप सिंह पुत्र लाल बिंदु सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों फर्मो के विरुद्ध ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तहरीर रुधौली थाने में दी गई है। प्रभारी डीएम एवं सीडीओ सोबरन सिंह ने बताया कि नकली खाद, बीज और कीटनाशी के धंधेबाजों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक माह में दो बड़ी कार्रवाई करने वाले जिला कृषि अधिकारी और उनकी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed