फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 लाख गोलमाल के आरोपी सीएचसी संचालक गिरफ्तार

50 लाख गोलमाल के आरोपी सीएचसी संचालक गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
50 लाख गोलमाल के आरोपी सीएचसी संचालक गिरफ्तार
संतकबीरनगर के लिए भी
विज्ञापन

50 लाख गोलमाल के आरोपी सीएचसी संचालक गिरफ्तार
दोनों आरोपियों पर है 25-25 हजार का इनाम
संतकबीरनगर के तेनुआ माफी के हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। धोखाधड़ी कर ग्राहक सेवा केन्द्रों के खाता धारकों का करीब 50 लाख रुपये हड़पने के आरोपी दो संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम को एसपी की ओर से पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

एसपी पंकज कुमार ने सोमवार को एसपी आफिस में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। बताया कि लालगंज थाने के बगही उर्फ बेनीपुर और बाघापारा स्थित एक प्राइवेट कंपनी के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक रहे संतकबीरगनर खलीलाबाद के तेनुआ माफी निवासी विकास व उसके भाई आदित्य ने कई खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी की। जुलाई 2018 में ऑपरेशन मैनेजर गोरखपुर दिवाकर प्रसाद गौतम की तहरीर पर दोनों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ 82 की कार्रवाई कराने के बाद कुर्की का भी आदेश जारी हो गया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था। इनकी गिरफ्तारी के लिए लालगंज पुलिस के साथ स्वॉट टीम को भी लगाया गया था। सोमवार को थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव, स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई सुरपति त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह की टीम ने लालगंज के कुआनो पुल के पास से आरोपी आदित्य व विकास को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed