फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिना कार्य किए1.53 लाख रुपये भुगतान का आरोप

बिना कार्य किए1.53 लाख रुपये भुगतान का आरोप

Thu, 10 Jan 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिना कार्य किए1.53 लाख रुपये भुगतान का आरोप
बिना कार्य किए 1.53 लाख रुपये भुगतान का आरोप
विज्ञापन

रैंकवार गांव के ग्रामीणों ने डीएम तक पहुंचाई शिकायत
सीडीओ को स्थलीय जांच कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सदर ब्लॉक के ग्राम रैंकवार में बिना कार्य कराए 1.53 लाख रुपये के भुगतान का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस मामले की शिकायत डीएम डॉ. राजशेखर तक ग्रामीणों ने जनता दर्शन में पहुंचाया। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को संबंधित क्षेत्र के बीडीओ से स्थलीय सत्यापन करा आख्या मांगी है।

उक्त गांव निवासी साहेबराम, अनिल कुमार, संजय, लालजी, छैल बिहारी आदि ने जनता दर्शन में डीएम से मुलाकात की। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा रैंकवार में वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2016-17 में जिम्मेदारों ने मिलीभगत कर रजौली में आरसीसी सड़क के निर्माण के लिए 70900 रुपये का सीमेंट, मिट्टी, बालू व मोरंग की सप्लाई का बिल बाउचर लगाया, मगर धरातल पर यहां कोई कार्य नहीं हुआ और धन का गबन कर लिया गया। इसी प्रकार धर्मनाथ के घर से संतराम के घर तक खड़ंजा निर्माण के लिए 83 हजार रुपये खर्च करने का भी बिल बाउचर लगाकर धन निकाल लिया गया, मगर कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इन दोनो कार्यों की जांच की मांग डीएम ने उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed