फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो 2

फोटो 2

Tue, 25 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो  2
28 घंटे बाद मिली लाश, कोहराम
विज्ञापन


बस्ती/महराजगंज।
मां-बाप से नाराज होकर कुआनो नदी में कूूूदे युवक की 48 घंटे बाद मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे लाश मिली। पानी के ऊपर उतराया शव देखकर पड़ोसी गांव के एक शख्स ने घर वालों को खबर दी। कुछ देर बाद पहुंचे गांव और घर के तमाम लोग ने शव की शिनाख्त की।

नगर थाने के पोखरा बाजार के निकट स्थित रमवापुर कला निवासी दयाराम के 20 वर्षीय इकलौते पुत्र मनीष ने रविवार दोपहर नये कपड़े खरीदने के लिए मां से एक हजार रुपये मांगा। मां के पास सिर्फ छह सौ रुपये थे। बाकी के लिए मां ने पति दयाराम से कहा तो उन्होंने भी असमर्थता जताई और सोमवार को एटीएम से निकालकर देने को कहा। इससे मनीष कुमार नाराज होकर अपनी बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। सीधे वह फोरलेन पर बने नये अमहट पुल पर पहुंचा। वहां से अपने जिगरी दोस्त दुर्गेश को फोन करके बताया कि वह पुल पर बाइक और मोबाइल छोड़कर आत्महत्या करने जा रहा है। सोमवार की सुबह से ही पांच गोताखोर लेकर तलाश शुरू हुई लेकिन दिन भर कोशिश के बावजूद कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को मनीष के पुरोहित और रमवापुर कला के बगल स्थित रैयल गांव निवासी गोपाल पंडित ने नदी में शव उतराते देखा तो परिवार वालों को खबर की। तब जाकर शव बरामद किया गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed