{"_id":"574b3ac24f1c1b3f3f109108","slug":"7-booked-in-demanstrated-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरूआवीर सिंह मामले में सात नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरूआवीर सिंह मामले में सात नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
वेपन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
बस्ती। कटरुआ बीर सिंह में वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने नरायनपुर की प्रधान राधिका सिंह की तहरीर पर सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इनमें रवींद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, प्रदीप सिंह के अलावा अंकित सिंह, अभय सिंह, शुभम सिंह, राघवेन्द्र सिंह उर्फ शानू सिंह निवासी कटरूआवीर सिंह के अलावा दीपक सिंह निवासी कटरूआ दलथम्मन शामिल हैं। सभी फरार बताए जा रहे हैं। इससे पहले रवींद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति, पुत्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि नरायनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कटरुआ दलथंम्हन गांव में एक विवादित चकरोड पर मिट्टी डालने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में असलहे तन गए थे। दो दिन प्रकरण दबा रहने के बाद जब आईजी ने इसे संज्ञान में लेकर जवाब तलब कर लिया, तब पुलिस कार्रवाई पर आमादा हुई। हड़बड़ी में पुलिस ने पहले उसी पक्ष को निशाने पर ले लिया, जिसने बवाल टालने में अहम रोल अदा किया। मगर जब गलती का एहसास हुआ तो नगर थाने की पुलिस बैकफुट पर आई और आनन-फानन में दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर लिया।