फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   66 houses turn to ashes

दो गांवों के 66 घ राख के ढेर में तब्दील

Tue, 26 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
66 houses turn to ashes
ाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हरदिया बिलौड़ी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को भी आग ने तबाही मचाई। दो गांवों के 66 घर राख्‍ा के ढेर में तब्दील हो गए। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुजेहना ग्राम पंचायत के पिपरहवा टोले में आग से 42 घर, दो बाइक, 35 हजार नकदी जल गए तो वाल्टरंगज के हरदिया बिलौड़ी गांव में लगी आग से 24 घर जल गए और चार बकरियां जिंदा जल गईं। इस गांव में आग लगने से दो सिलिंडर भी फट गए। अन्य कई स्थानों पर आग लगने की छिटपुट घटनाएं हुई।
विज्ञापन


मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को दिन में तीन बजे के करीब थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव के पिपरहवा पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में रामललित, राजू, रामबृक्ष, मायाराम, राजेंद्र, परमेश्वर, ज्ञानमती, पिंटू, बुधिराम, पंचराम, जसमती, रामदास, सुक्खू, एकादशी, सीताराम, बृंदावती, राजेंद्र निषाद, महंगी, जोगेंद्र, मेवालाल, अमरजीत, योगेंद्र, रामचंद्र सहित कुल 42 लोगों के घर जले गए। रामललित का 33 हजार रुपये नकदी आग की भेंट चढ़ गई। मायाराम और सुक्खू की बाइक भी आग में जल गई। इतना ही नहीं, एकादशी की दो भैंस भी आग में बुरी तरह झुलस गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हरदिया बिलौड़ी गांव में दिन में चार बजे पैतू पुत्र बिहारी के घर आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते, तेज हवा के झोंके से आग उसके भाई चैतू के घर पहुंच गई। इसके बाद आग फैलती गई। अनिल, खुद्दुर, रामबृक्ष, रेखाराम, हरीराम, श्रीचंद्र, डोलई, राममिलन, बनारसी, जगन्नाथ, सिहारी देवी, हरिश्चंद्र, खुशीराम, रामफेर, मंगल शुक्ल सहित 24 लोगों के घर आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से पैतू की चार बकरियां जलकर मर गई, जबकि खुशीराम के घर बिटिया की शादी थी, ऐसे में शादी में देने के लिए एकत्रित किया गया सारा समान जल गया। श्रीचंद्र और हरीराम के घर में आग से सिलिंडर भी फट गए। सूचना मिलने पर सोनहा और बस्ती से पहुंची दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर शाम तहसीलदार और राजस्व कर्मी आग से हुई क्षति का आंकलन करने पहुंचे।


परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के कोहरायें  बाजार मे पूर्वान्ह 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में सुरेश पुत्र रामचन्दर बारी की झोपड़ी जल गयीं, इसमे चारपाई, बिस्तर. राशन आदि जल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed