फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सियरापार स्थित नर्सिंगहोम का लाइसेंस होगा निरस्त

सियरापार स्थित नर्सिंगहोम का लाइसेंस होगा निरस्त

Sun, 14 Apr 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सियरापार स्थित नर्सिंगहोम का लाइसेंस होगा निरस्त
सियरापार स्थित नर्सिंगहोम का लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन

- प्रसूता की मौत का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के मुडबरा गांव निवासी अजीत कुमार चौधरी की शिकायत की जांच में दोषी पाए गए नर्सिंग होम संचालक पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस निर्देश के क्रम में संबंधित नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुडबरागांव निवासी मृतका अनुुराधा चौधरी के पति अजीत कुमार चौधरी ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के जन सुनवाई पोर्टल पर यह शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी की मौत प्रसव के बाद नर्सिंग होम के कर्मियों की लापरवाही से हो गई। शिकायत में कहा गया कि 22 सितंबर 2018 को उनकी पत्नी को सियरापार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां एएनएम के माध्यम से जुड़वा बच्चे पैदा हुए। आरोप लगाया कि आपरेशन के दौरान दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड का प्रयोग किया गया। बच्चे पैदा होने के बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। जिसे रोक पाने में असफल होने पर नर्सिंग होम की महिला संचालक ने शहर के जिगिना स्थित नर्सिंग होम पहुंचाया। यहां 24 सितंबर 2018 को उसे भर्ती किया गया। 29 सितंबर को यहां डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रसूता को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिवार के लोग 30 सितंबर को अनुराधा को लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। शिकायत के बाद जांच हुई तो मामले में सियरापार स्थित नर्सिंग होम दोषी पाया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार अनुराधा का आपरेशन डॉक्टर की बजाय अप्रशिक्षित हाथों से किया गया। इसके चलते उसे रक्तस्राव होने लगा था। उसके बाद जिस नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया, वहां उसे मानवता के आधार पर इलाज किया गया। हालांकि वहां स्थिति खराब होते देख गोरखपुर रेफर किया गया था, मगर इसमें सारी गलती नर्सिंग होम की पाई गई। ऐसे में नर्सिंग होम के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि मामला गंभीर है। इस मामले में नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed