फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गोरखपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर अलग अलग दो कटे

गोरखपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर अलग अलग दो कटे

Sun, 07 Apr 2019 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर अलग अलग दो कटे
गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर दो लोगों की मौत
विज्ञापन

टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जान
गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के आउटर पर युवक कटा
अमर उजाला ब्यूरो
गौर/वाल्टरगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है जबकि पुरुष की पहचान शहर के आवास विकास कालोनी निवासी निशांत भाटिया के रूप में हुई है।
गौर प्रतिनिधि के मुताबिक टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच सिधारीजोत गांव के पास शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसकी सूचना ट्रेन चालक ने गौर रेलवे स्टेशन पर दी। स्टेशन अधीक्षक सिराजुल हक ने मेमो के जरिए गौर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। प्रभारी एसओ जगन्नाथ यादव ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। वह काले रंग की ब्लाउज व साड़ी पहनी हुई है। पास से एक धागे में बंधी हुई कमरे की चाभी मिली है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास अप ट्रैक पर 40 वर्षीय युवक की क्षत विक्षत लाश मिली है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। दिए गए पते पर पुलिस ने सूचना दी। मौके पर पहुंचकर आवास विकास कॉलोनी के प्रतीक भाटिया ने शिनाख्त अपने बड़े भाई निशांत भाटिया पुत्र स्व. अनिल भाटिया के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्टेशन अधीक्षक मुन्नी लाल ने बताया कि जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed