{"_id":"fc788ea65a2e4788f43e0ba75ad8b3ae","slug":"6-booked-in-constable-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पिटाई के मामले में छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की पिटाई के मामले में छह पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली कस्बे में शुक्रवार की देर शाम थाने के सिपाही से मारपीट
विज्ञापन
करना युवकों को महंगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों पर गंभीर
धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक को पुलिस ने मौके पर ही
कार के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
शुक्रवार की देर शाम साढ़े सात बजे के करीब रुधौली कस्बे के बखिरा तिराहे पर आपस में विवाद कर रहे कुछ लोगों के कारण भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस बीच वहां पहुंचे थाने के सिपाही अलाउद्दीन ने जब उनको डांट कर हटाना चाहा तो वे सिपाही से ही उलझ गए और उसकी पिटाई कर दी।
सिपाही की पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ ने एक युवक को पकड़ लिया, बाकी सब भाग निकले। इस दौरान उनकी एक कार भी बरामद हुई।
पुलिस ने सिपाही अलाउद्दीन की तहरीर पर दिलीप चौधरी पुत्र जगदीश चैधरी निवासी शंकरपुर कोतवाली बांसी सिद्धार्थनगर, रिंकू चौधरी पुत्र इंद्रराम चौधरी, कृष्णा पुत्र मेहता निवासी सेहरानी कोतवाली बांसी सिद्धार्थनगर, घनश्याम चौधरी पुत्र सुबाष चौधरी निवासी शंकरपुर कोतवाली बांसी सिद्धार्थनगर, लालजी चौधरी पुत्र कृष्णा चौधरी, अतीक पुत्र अज्ञात निवासी सेहरानी कोतवाली बांसी सिद्धार्थनगर के विरुद्घ मारपीट के साथ ही सेवेन क्रिमनल ला एमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दिलीप को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।