{"_id":"5c6d9e91bdec2273a3397d15","slug":"51550687889-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेडिकल कॉलेज में युवक ने दम तोड़ा--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में युवक ने दम तोड़ा--
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में युवक ने दम तोड़ा
पुर्सिया बीआरसी के पास बाइक की टक्कर से घायल हुआ था प्रदीप
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र बस्ती-बांसी मार्ग स्थित बीआरसी पुर्सिया के पास बाइक की चपेट में आने से गंभीर घायल युवक की लखनऊ में बुधवार को मौत हो गई। कमाऊ पूत की मौत की जानकारी मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।
पुर्सिया निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रामप्रकाश की बाइक सामने से पहुंची दूसरी बाइक से टकरा गई थी। मंगलवार देर शाम हुए हादसे में प्रदीप के साथ बाइक पर बैठे दूसरे साथी भी घायल हो गए थे। प्रदीप को मेला ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। सूूचना पर पहुंचे परिवार के लोग लखनऊ मेडिकल कॉलेज गए, जहां बुधवार को इलाज के दौरान ही दोपहर में मौत हो गई। देर शाम शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। दूसरा साथी पचदेऊरी निवासी 35 वर्षीय अमित पटेल पुत्र हरिशंकर तथा लोहटी गांव निवासी 34 वर्षीय महेन्द्र पुत्र गोविंद चौधरी भी घायल हो गए थे। इनका अभी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। महेन्द्र और प्रदीप के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्रदीप अपने घर का कमाऊ बेटे थे। पढ़ाई-लिखाई छोड़कर पांच बहनों और दो भाइयों की परवरिश के लिए दिल्ली में कमा रहे थे। इससे वह बहनों क्रांति, रान्ति, शान्ति, मालती व खुशबू की शादी कर चुके थे। अपनी शादी की तैयारी कर रहे था जो मई में होने वाली थी। मझला भाई कुलदीप पढ़ाई छोड़ भाई की मदद में लगा रहा। छोटा भाई सुरजीत इंटर की परीक्षा दे रहा है। प्रदीप डेढ़ माह पहले दिल्ली से घर आए थे और रविदास के मेले के बाद दिल्ली जाने वाले थे। पर होनी तो कुछ और ही थी। मां लालमती व पिता रामप्रकाश व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।