फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. रजिस्ट्री कार्यालय पर महिलाओं में घमासान

फोटो.. रजिस्ट्री कार्यालय पर महिलाओं में घमासान

Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो.. रजिस्ट्री कार्यालय पर महिलाओं में घमासान
फोटो..
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय पर महिलाओं में घमासान
भाइयों और देवरानी जेठानी में ठनी रार
नगर थाने के भूअर सराय के थे मारपीट करने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। तहसील परिसर में स्थित भू-रजिस्ट्री कार्यालय पर मंगलवार दोपहर सगे भाइयों और देवरानी जेठानी में जमकर घमासान हुआ। खचाखच भरी कचहरी में बीच सड़क पर महिलाओं और पुरुषों में मारपीट होने की सूचना पर सिविल लाइंस चौकी पुलिस पहुंच गई। तब जाकर उन्हें शांत किया जा सका। चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता ने बताया कि उनमें आपसी बंटवारे का विवाद था।

अमहट से सटे भूअर सराय गांव के बिसई का उसके दो बेटों शिव सागर व राम सागर में जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार को शिव सागर पिता को लेकर कचहरी में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंच गया। स्टैंप आदि लिखवाने के दौरान उसका दूसरा बेटा पत्नी आदि के साथ पहुंच गया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। महिलाओं को सरेराह बाल खींचते देखकर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष बाद में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed