फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Tue, 10 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत साड़ी हिच्छा निवासी 35 वर्षीय शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। एक ग्वाला की उस पर नजर पड़ी तो सबको खबर किया। लोग सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान शिवपूजन पुत्र सीता राम के रूप में हुई। घर वालों के मुुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

टिनिच क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सर्वेश दूध बेचते हैं। रोज की तरह सोमवार को सर्वेश जब सुबह करीब सात बजे बुध बाजार से दूध बेच कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े शख्स पर पड़ी। पास जाकर देखा और उन्हें पहचाना। सर्वेश ने घायल के परिवार वालों और पुलिस को खबर किया। कुछ देर बाद ही पिता सीताराम और उसी दौरान 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। पिता ने बताया की उनका लड़का मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह घर से कब निकला, यह स्पष्ट रूप से नहीं पता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टिनिच रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि किसी भी ट्रेन चालक ने ऐसा कोई मेमो नहीं दिया। यह बात अलग है कि सुबह गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर गुजरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed