{"_id":"599dce484f1c1b26658b46a9","slug":"51503514184-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... भितेहरा में रंजिशन घमासान, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... भितेहरा में रंजिशन घमासान, आठ घायल
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भितेहरा में घमासान, आठ लोग घायल
रुधौली।
क्षेत्र के भितेहरा नट टोला में मुकदमे बाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर घमासान हुआ। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
एक पक्ष के मंगरू का कहना है कि पुराने मुकदमे को लेकर गांव के ही गौतम, रामकुमार, सोचन, लोचन, सुड्डू, जुगानी, सुखई व बाबूलाल ने एकराय होकर धावा बोल दिया। उन सबने मंगरू के अलावा उनके पिता चुन्नी लाल, माता अकाल मूरत और बहन पूनम को मारापीटा।
वहीं, दूसरे पक्ष के रामकुमार का कहना है कि फुनकाहे उर्फ मुन्नीलाल, मंगरू, विफई, चांदकली, अकाल मूरत, पूनम, बनवारी, शान्ति और रामकरन ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। इस मारपीट में 25 वर्षीय मंगरू, 55 वर्षीय मुन्नीलाल, 15 वर्षीय पूनम और 45 वर्षीय रामकुमार का सिर फट गया। दोनों पक्षों के आठ को चोटें आईं। इनमें चार की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर शांतिभंग और मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।