{"_id":"59d6754f4f1c1bd9538b5f77","slug":"41507226959-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना मे छात्रा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना मे छात्रा घायल
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। हाइवे के मुरादीपुर चौराहे पर सड़क पार कर रही छात्रा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। परिवार के लोगों को भी सूचना दी गई।
केशवपुर गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता की पुत्री अंकिता गुप्ता (17 वर्ष) गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी मे ग्यारहवीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से विद्यालय जा रही थी। हाइवे पर मुरादीपुर गांव के सामने बने चौराहे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल छात्रा को लोगों ने सीएचसी भेजवाया। जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी सहित शिक्षक व छात्र भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को साथ ले कर चले गए।