फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   न्नौज की दुर्घटना में बस्ती के चार की मौत

न्नौज की दुर्घटना में बस्ती के चार की मौत

Sun, 01 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
न्नौज की दुर्घटना में बस्ती के चार की मौत
कन्नौज की दुर्घटना में बस्ती के चार की मौत
विज्ञापन


परशुरामपुर/विक्रमजोत (बस्ती)।
हरियाणा के पानीपत से आ रही कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास शनिवार तड़के डिवाइडर से टकरा गई। कई बार रोड पर पलटते हुए साइड में जाकर पलट गई। हादसे में जिले के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में परशुरामपुर क्षेत्र के सलेमपुर कुंवर के दंपती के अलावा छावनी के पावड़ गांव निवासी पिता-पुत्र शामिल हैं। कार में सवार चार अन्य भी घायल हैं। उन्हें केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया गया है। उनमें तीन बिहार के हैं। चारों शव रविवार को सुबह उनके गांव लाए गए। शव पहुंचते ही दोनों गांवों का माहौल गमगीन हो गया।
छावनी थाना क्षेत्र के पावड़ गांव निवासी श्याम बहादुर (40) पानीपत के एक निजी फाइनेंस कंपनी में बतौर ऑफिसर पानीपत में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी और एक बेटा कुछ दिन पहले गांव आए थे। शुक्रवार को वह अपने दूसरे बेटे राज (15) के साथ अपनी इनोवा से इन दोनों को लाने बस्ती आ रहे थे। कार में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर कुंवर गांव निवासी राम उजागर गुप्ता (60) और उनकी पत्नी प्रेमा (55) के अलावा उनका एक पोता लकी (18) और तीन अन्य लोग सवार थे। तीनों बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्हें लखनऊ से बिहार के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गाड़ी कन्नौज के नगला झाबर के पास डिवाइडर से जा टकराई। स्पीड काफी ज्यादा होने की वजह से गाड़ी टकराने के बाद कई बार पलटी खा गई, जिससे उसके परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed