फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   32 bovine animals recovered, one person arrested

32 गोवंशीय पशु बरामद, एक शख्स गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Mon, 22 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर नगर थाना क्षेत्र की फुटहिया पुलिस चौकी के
विज्ञापन
पास रविवार रात साढ़े 12 बजे के करीब फैजाबाद की ओर से आ रहे पशु लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में 32 गोवंशीय पशु लदे हुए थे, इसके साथ ही एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि दो शख्स भाग निकले।

एसओ केडी सिंह को सूचना मिली कि फैजाबाद के जुबेरगंज बाजार से एक ट्रक में बड़ी संख्या में गोवंशीय पशु लादकर कोलकाता ले जाए जा रहे हैं। सूचना जारी होने बाद के अलर्ट पुलिस हुई।

रात साढ़े 12 बजे के करीब फुटहिया पुलिस चौकी से पहले कुछ दूरी पर एक ट्रक रुका।पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसमें सवार तीन लोगों में से दो भाग निकले।

पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसे ठूंस कर भरे पशु मिले। थाने लाकर जब पशुओं को नीचे उतारा गया तो उनमें 19 गाय और 13 बछड़े मिले।

एसओ ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम वीरेंद्र यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी टेढ़वा मुड़िया थाना नरही जिला बलिया है।पूछताछ में उसने बताया है कि बरामद पशुओं को वध के लिए जुबेरगंज से खरीद कर कोलकाता ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed