{"_id":"5cace4bbbdec2214380c42dd","slug":"31554834619-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकली किशोरी की पेड़ से लटकी लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से निकली किशोरी की पेड़ से लटकी लाश मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ नगर के लिए भी
फोटो
घर से निकली किशोरी की पेड़ से लटकी लाश मिली
सोनहा के बरगदवां गांव की घटना, खुदकुशी की आशंका
बंद रहे विद्यालय के परिसर में नीम के पेड़ से लगाया फंदा
ननिहाल में रहती थी, इटवा के पंचमढ़ी गांव में रहती है मां
कारण के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा में 17 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ में दुपट्टे से लटकता पाया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना मंगलवार सुबह की है। गांव के लोग खेतों में काम के लिए निकले थो। सिवान में वर्षों से बंद विद्यालय के परिसर में नीम के पेड़ से युवती का शव लटका देखा। थोडे़ ही देर में गांव सहित आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ में युवती की पहचान प्रीति चौधरी (17) पुत्री मुरली चौधरी के रूप में हुई। घटना की बाबत प्रीति के बडे़ भाई तिलकराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया है कि उसकी बहन सोमवार का पांच बजे कहीं चली गई थी। जिसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। उसके मोबाइल पर बात की गई तो बात तो की लेकिन कहां पर है, इसकी जानकारी नहीं दी। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका पाया गया। घटनास्थल का पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली शिव प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना कर जायजा लिया।
कक्षा 11 की छात्रा थी प्रीति
भानपुर। दो भाइयों में प्रीति इकलौती बहन थी। जो भानपुर स्थित एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ रही थी। बरगदवा में अपने नाना बदायुं चौधरी के घर अपने बड़े भाई तिलकराम और छोटे भाई विशाल के साथ रहती थी। जबकि प्रीति की मां अपनी ससुराल सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अर्न्तगत पंचमढ़ी गांव में रहती हैं। पिता मुरली प्रसाद मुम्बई में रहते रोजगार करते हैं। बरगदवा में नेवासा होने के नाते प्रीति और उसके दोनों भाई नाना-नानी के पास ही रहते थे।