{"_id":"5c02d953bdec22413d18f4cf","slug":"31543690579-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के विरोध में छापामारी, लगा जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिथीन के विरोध में छापामारी, लगा जुर्माना
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के विरोध में छापामारी, लगा जुर्माना
एसडीएम के नेतृत्व में कई दुकानों पर पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक कैरी बैग, थर्मोकोल, फाइबर के आइटम की जांच करने एसडीएम की टीम शहर में छापेमारी की। इसमें सात दुकानों पर करीब 55 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री बरामद होने पर जुर्माना लगाया गया।
शनिवार को एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, पुरानी बस्ती एसओ सर्वेश राय की टीम शहर के कई हिस्सों में औचक जांच की। इस दौरान करुआ बाबा चौराहे पर प्रेम कुमार, रिशी गुप्ता स्टेशन रोड मंगलबाजार के यहां प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी तरह बरसू मोहल्ले में शरद कुमार के यहां पॉलिथीन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया तथा बरामद सामग्री भी जब्त की गई। बाटा गली में राम कुमार और नई बाजार में मुन्ना के यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर एक-एक हजार रुपये जुर्माने की रसीद काटी गई। पांडेय बाजार में ओम प्रकाश से 10 हजार और अंकित गुप्ता से पांच हजार जुर्माना वसूल किया गया। एसडीएम ने बताया कि करीब 55 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। पूरी कार्रवाई में 38 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। छापेमारी टीम में नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक सोम कुमार, राजस्व निरीक्षक आशुतोष सिंह, दानिश, दुर्गेश सिंह, शत्रुघ्न, नितांत, विजय प्रकाश आदि शामिल रहे।