{"_id":"5bc240ecbdec2269ad752d8d","slug":"31539457260-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा पूजा देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
मां ने दी तहरीर, पुलिस कर रही तहकीकात
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। एक तरफ नव दुर्गा की उपासना की जा रही तो दूसरी ओर हैवान भी आगे हैं। स्कूली जाती छात्रा से रेप के बाद अब दुबौलिया क्षेत्र में दुर्गा पूजा देखने गई नाबालिग से दो कामांधों के रेप करने का मामला प्रकाश में आया है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा देखने के बाद घर लौट रही 14 वर्षीय बालिका को दो युवकों ने उठा लिया। जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार रात घर से कुछ ही दूरी पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम चल रहा था। बालिका जब रात करीब 10 बजे घर वापस आने लगी तो पहले से घात लगाए बैठे, दो युवकों ने पकड़ कर खींच लिया और थोड़ी दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बालिका घर पहुंचकर आपबीती मां को बताई। शनिवार सुबह मां अपनी पीड़ित बेटी को लेकर दुबौलिया थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच-पड़ताल चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।