{"_id":"596fa60c4f1c1b02688b463d","slug":"31500489228-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपया निकाल लौट रहे वृद्ध से छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से रुपया निकाल लौट रहे वृद्ध से छिनैती
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परशुरामपुर( बस्ती)। बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे वृद्ध से बदमाशों ने बेल्ट से पिटाई कर 45 हजार रुपये छीन लिए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से दहशत में आए वृद्ध ने ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के नगर बहेरा निवासी हंसराज गोपीनाथपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से बुधवार को पैसा निकालने गए थे। दिन में करीब 12:00 बजे 45,000 रुपये निकाल कर जब वह घर के लिए निकले तभी पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा कर लिया। वह जब गांव के सिवान में पहुंचे तो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी बीच एक बदमाश वृद्ध पर बेल्ट से पिटाई करने लगा। अचानक हुई इस घटना से हंसराज जमीन पर गिर गए। इसी बीच दूसरे बदमाश ने उनसे रुपये छीन लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। अपने को संयत करने के बाद पीड़ित ने डॉयल-100 पर फोन किया। बाद में थाने पर तहरीर देकर सारी बात बताई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। हालांकि, अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस काम कर रही है। बदमाशों को हुलिया के आधार पर खोजा जा रहा है।
विज्ञापन