{"_id":"594fa3414f1c1b09178b463d","slug":"31498391361-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदिया के दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंहदिया के दो घरों में लाखों की चोरी
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर थाना के मेंहदिया रामदत्त गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की। जिसमें नकदी समेत लाखों का सामान उठा ले गए। गांव के बिस्मिल्ला के घर के लोग शनिवार रात को घर के बाहर सोए थे। परिवार वालों के गहरी नींद में सोते वक्त चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसकर 70 हजार नकदी के अलावा महिलाओं के जेवरात, दो सूटकेस में भरे कपड़े एवं कुछ महत्वपूर्ण कागजात उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग जब जगे तो नजारा देख पैर तले जमीन खिसक गई।
दूसरी घटना इसी गांव के राम मनोरथ के घर में हुई, जिनके घर के पीछे से नकब काट कर अनाज, कपड़े, बर्तन सहित छह हजार नकद चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक आरके राणा ने बताया कि दोनों लोगों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।