फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 died by current 00

करंट की चपेट में बालिका समेत तीन की मौत

Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
basti
basti Updated Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
3 died by current 00
हरिराम फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बस्ती। दो दिन से हो रही बरसात में घरों में सीलन फैल गई है। इससे करंट उतरने की घटनाएं बढ़ गईं। शनिवार को बालिका समेत दो की करंट से मौत हो गई जबकि एक पालतू पशु भी चपेट में आकर मर गया है। 
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के मुड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर के 28 वर्षीय हरिराम पुत्र महंगी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार रात 10:30 बजे हरिराम सोने गए। टेबल फैन को अपने बेड की ओर घुमाने लगे। पंखे में करंट उतरा था, जैसे ही पंखे को हाथ लगाए, करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिरे साथ ही पंखा भी गिर गया। उनका हाथ उसी पर लगा रहा। हालांकि, गिरने की तेज आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद उनकी पत्नी रमिता वहां पहुंच गईं और बोर्ड से स्विच आफ कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। मृतक हरिराम अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना दुबौला चौकी क्षेत्र के करमिया गांव में हुई। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार करमिया गांव के हनुमान प्रजापति घर के पास किराने की  दुकान चलाते हैं। शनिवार दोपहर एक बच्चा आया और दुकान पर चलकर सामान देने को कहने लगा। हनुमान की 10 वर्षीय बेटी डाली ने दुकान पर जाकर सामान दिया और वह बच्चा चला गया। इसके बाद डाली दुकान में रखे पंखे को हटाने लगी। पंखे में पहले से करंट उतरा था, जिसकी चपेट में आ गई। कुछ देर बाद एक अन्य ग्राहक पहुंचा तो डाली को जमीन पर बेहोश पड़ा देखा। तत्काल उसने घर वालों को इसकी सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में डाली को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में मवेशी की जान चली गई। विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव में शनिवार सुबह बिजली खंभे में करंट उतरा था। तिलकराम अपनी भैंस को चरने के लिए खोले थे कि सड़क के किनारे ही लगे बिजली के खंभे में भैंस चिपक गई। मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेन्द्र विक्रमजोत फूलडीह के एसएसओ को फोन लगाया लेकिन मोबाइल नहीं उठा, जिसके बाद पॉवर हाउस पहुंच कर लाइन ठप कराई। गांववालों के मुताबिक तीन दिन पहले कुछ लकड़ी माफिया पेड़ काट रहे थे, जिसके चलते तार डिस्टर्ब हो गया था। बरसात हुई तो करंट खंभे में उतर आया।

करंट लगने से युवक की मौत
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के अइलहवा गांव में बिजली का केबल जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अइलहवा गांव निवासी पवन कुमार (32) शनिवार को दोपहर करीब दो बजे अपने घर की बिजली का केबल जोड़ रहे थे कि जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ी देखका परिजन आनन-फानन निजी वाहन से श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पवन की मौत से गांव तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed