{"_id":"5c702ec5bdec22120179bee6","slug":"21550855877-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीओ चकबंदी रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीओ चकबंदी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
एसीओ चकबंदी रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती/विक्रमजोत। भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) विक्रमजोत अतुल कुमार श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छावनी थाने के कालागांव निवासी विजय प्रकाश शुक्ल की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में एसीओ को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छावनी थाने में एसीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रामधारी मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता के गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। उसकी कृषि भूमि थोड़ी-थोड़ी कई जगह है जिसे इकट्ठा चक बनाने के लिए 20 हजार रुपये मांगा था। काफी परेशान होने के बाद विजय प्रकाश शुक्ल ने रिश्वत मांगने की शिकायत की। जिसके आधार पर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर रामधारी मिश्र के नेतृत्व में टीम बनाकर एसीओ को ट्रैप करने की टास्क दी गई। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।