{"_id":"59a5a9474f1c1b13278b465c","slug":"21504028999-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचले युवक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचले युवक, एक की मौत
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचले युवक, एक की मौत
वाल्टरगंज।
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को कुचल दिया। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हाल देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बालेडीहा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात हुआ। रुधौली थाना क्षेत्र के अनदेऊरा गांव निवासी 22 वर्षीय बंटी उर्फ अखिलेश पांडेय अपने दोस्त दिनेश कुमार (21) निवासी अरदा रुधौली के साथ बस्ती से वापस घर को लौट रहे थे। अभी दोनों बालेडीहा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। घटना होते ही ट्रक चालक भाग निकला। जब तक लोग मौके पर पहुंचते बंटी ने दम तोड़ दिया था। जबकि दिनेश खून से लथपथ तड़प रहा था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दिनेश की हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी साथ ही परिवार वालों को भी जानकारी दी गई। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुधौली थाने पर गई। जहां परिवार वालों के कहने पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया। घटनास्थल वाल्टरगंज थाना क्षेत्र होने पर इस बाबत थानाध्यक्ष वाल्टरगंज संजय शुक्ला से बात की गई। एसओ ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को परिवार वालों ने अयोध्या स्थित सरयू घाट पर अंत्येष्टि कर दी। मंगलवार शाम तक किसी प्रकार की एफआईआर नहीं दर्ज कराई थी।
बहू लाने का सपना अधूरा रहा
वाल्टरगंज।
क्षेत्र के बालेडीहा पेट्रोल पंप के समीप हुए हादसे में अनदेऊरा के बंटी उर्फ अखिलेश पांडेय की मौत ने सबको झकझोर दिया। पिता हरिराम पांडेय का सपना था कि जल्द से जल्द बहू घर लाएं। लेकिन हादसे ने सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
बंटी 22 वर्ष का हो चला था। पिता हरिराम पांडेय की चाहत थी कि छोटे बेटे का भी शादी विवाह कर दिया जाए। इसकी तैयारी भी कर रहे थे। मां सोना देवी की बहू को देखने की लालसा थी। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर मानो वज्रपात हो गया हो। मां को आसपास की महिलाएं किसी प्रकार से संभालने की कोशिश कर रही थीं। बार-बार यही कह कर कि अब मेरा बंटी कभी भी वापस नहीं आएगा बेसुध हो जातीं। उनकी चीख से हर किसी की आंखें नम हो जातीं। कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि उन्हें ढांढस बंधाए। महिलाएं उन्हें संभालने में लगी रहीं। दो बेटों में बंटी छोटा था। बड़े बेटे अभिषेक की शादी हो चुकी है। छोटा होने के कारण सभी का दुलारा था। बेटे की लाश देखकर पिता की आंखें पथरा गईं थीं। गांव वाले भी हादसे से अवाक रह गए। जवान बेटे को कंधा देने और अपने हाथों से अग्नि को समर्पित करने में पिता के हाथ कांप रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
पोखरे में डूबकर महिला की मौत
रुधौली।
क्षेत्र के सेखुई खुर्द गांव के पास स्थित तालाब में डूबकर मरी 45 वर्षीय महिला की मौत से पूरा गांव गमगीन है। पोस्टमार्टम के बाद निकट के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कस्बे के भानपुर रोड पर रहने वाली श्यामा रविवार भोर के रात तीन बजे घर से निकली। सुबह घर में उसे न देख परिवार के लोग ढूंढने लगे। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों से सूचना मिली कि उन्हें तालाब में गिरते देखा गया है। पुलिस ने तैराकों की सहायता से तालाब में ढुंढवाया तो महिला का शव मिला।
रुधौली-भानपुर रोड निवासी चंद्रभान चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी श्यामा पिछले लगभग पंद्रह दिनों से बीमार थीं। बीती रात बिना किसी को बताए एकाएक उठकर घर से निकल गईं। बड़े बेटे पंकज की नींद खुली मां को बिस्तर पर न देखकर घर और आसपास खोजने लगे। दोपहर दो बजे के आसपास सेखुई खुर्द के कुछ बच्चों ने बताया कि गांव के ककरही गड़ही में सुबह एक महिला को गिरते देखा है। यह कहते ही कोहराम मच गया। बेटे पंकज ने प्रभारी निरीक्षक कृष्ण देव सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद मुड़ियार के धीरसेन निषाद की सहायता से कुछ तैराकों को पानी में उतारा गया। तब जाकर शव को बाहर निकाला जा सका।