{"_id":"595a8e3a4f1c1b76698b4620","slug":"21499106874-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में मिली गायब लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की हालत में मिली गायब लड़की
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में मिली गायब लड़की
छावनी/बस्ती।
क्षेत्र के एक गांव से रविवार को अचानक गायब लड़की सोमवार की सुबह गांव के एक खेत में नशे की हालत में मिली। लड़की के साथ उसका प्रेमी भी था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने मामा के छावनी क्षेत्र के एक गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार की देर शाम घर से एकाएक गायब हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं टहलने के लिए निकली थीं। इसी बीच गांव के निकट एक गन्ने के खेत से आवाज आती सुनाई दी। निकट जाकर देखा तो वहीं लड़की एक लड़के के साथ नशे की हालत में अनाप-शनाप बक रही थी। लड़का गोंडा जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। लड़के की रिश्तेदारी लड़की के मामा के गांव में है। वह गांव में अक्सर आया करता था। इसकी सूचना होते मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। फिर सूचना पुलिस दी। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। होश में आने के बाद उनसे पूछताछ होगी।